Posts

Showing posts from March, 2019

«Bald schläft ein Euro-Hooligan in meiner Wohnung»

Schreiner Franz Weber zeigt auf seine ehemalige Wohnung. Nach 45 Jahren wurde er rausgeschmissen. Und die Vermieter machen Reibach mit Euro-08-Fans. Die Anzeige der Firma Swiss Immo Trust AG richtet sich an Euro-08-Fans. «Funktionell eingerichtete Wohnung mit acht Schlafplätzen. Ideal für Gruppen.» Adresse: Talstrasse 43 in Oberwil BL. Hier wohnte der pensionierte Schreiner Franz Weber ( 69 ) – fast ein halbes Jahrhundert lang. «Jetzt haben sie mich rausgeschmissen», sagt er konsterniert. «Ich kann es immer noch nicht glauben. Es geht nur ums Geld, unsere Schicksale zählen nichts. Bald schlafen Euro-Hooligans in meiner Wohnung.» 28 Mietparteien erhielten an der Talstrasse 43, 45 sowie Langegasse 40 die Kündigung. Sie müssen ihr vertrautes Umfeld verlassen – die Siedlung wird totalsaniert. Drei Monate hatte Franz Weber Zeit, um eine neue Wohnung zu suchen. Er wurde ein paar 100 Meter weiter fündig. Zu einem höheren Preis, aber immerhin in derselben Gegend. «Wir konnten uns nicht ...

कांग्रेस का आरोप, BJP नेतृत्व को मिली 1800 करोड़ की रिश्वत

लोकसभा चुनाव 2019 का प्रचार अपने चरम पर है , राजनीतिक पार्टियों के बीच एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला भी जारी है. शुक्रवार को कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भारतीय जनता पार्टी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया, उन्होंने एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा की ओर से भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व को रिश्वत दी गई थी. कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि बीएस येदियुरप्पा की 'येद्दी डायरी' में जिक्र किया गया है कि भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व को करीब 1800 करोड़ रुपये की रिश्वत दी गई है. उन्होंने आरोप लगाया कि ये रिश्वत बीजेपी की केंद्रीय कमेटी को दी गई थी, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी जैसे बड़े नेता शामिल हैं. सुरजेवाला ने कहा कि प्रधानमंत्री को सबके सामने आकर इसका सच बताना चाहिए, इससे पता चल जाएगा कि चौकीदार चोर है या फिर चौकीदार जांच को तैयार है. उन्होंने सवाल दागा कि क्या प्रधानमंत्री सामने आकर मानेंगे कि इस जांच कराएंगे. कांग्रेस नेता बोले कि सरकार आगे बढ़कर खुद क्यों नहीं कहती कि डायरी की ...

टीम इंडिया के 'प्रयोग' पर सवाल, 4 साल में नहीं मिला नंबर-4 का बल्लेबाज

ऑस्ट्रेलिया ने भारत की सरजमीं पर इतिहास रचते हुए पांच वनडे मैचों की सीरीज को 3-2 से अपने नाम कर लिया. स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर की गैरमौजूदगी में जब ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत की धरती पर कदम रखी तो क्रिकेट एक्सपर्ट मान रहे थे कि भारत आसानी से इस सीरीज को अपने नाम कर लेगा, लेकिन बुधवार को दिल्ली के फिरोजशाह कोटला के मैदान पर जो हुआ वो इतिहास में दर्ज हो गया. सीरीज की शुरुआत में भारतीय टीम ने जैसा खेल दिखाया उससे एक्सपर्ट्स की बातों को और दम मिल गया था. लेकिन इसके अगले 3 मैचों में जो हुआ वो भारतीय टीम को चिंता में डाल देने वाला है. सीरीज के अगले तीनों ही मैच में विराट सेना को हार का सामना करना पड़ा. इतना ही नहीं किक्रेट इतिहास में अब तक सिर्फ पांच बार हुआ कि कोई टीम शुरुआती 2 मैच जीतने के बाद सीरीज हारी हो. भले ही भारतीय टीम सीरीज हार गई हो, लेकिन उसको इन पांच मैचों से बहुत कुछ सीखने को मिला होगा. अब जब वर्ल्ड कप होने में करीब 75 दिन बाकी हैं और क्रिकेट के महाकुंभ से पहले भारतीय टीम की यह आखिरी सीरीज थी, तो ऐसे में उसके सामने टीम कॉम्बिनेशन तय करने का बेहतरीन मौका था. लेकिन अफसोस इस बात ...

ब्लॉग: विंग कमांडर अभिनंदन की रिहाई से मोदी के 'बूथ सबसे मज़बूत' बनेंगे?

बीजेपी ने हिंदुत्व, सेना, मोदी और देशभक्ति को एक-दूसरे का पर्यायवाची बनाने में काफ़ी पहले कामयाबी हासिल कर ली थी. साथ ही, जो भी बीजेपी के साथ नहीं है, वह पाकपरस्त, देशद्रोही और आतंकवादियों का समर्थक है, यह अभियान भी मोटे तौर पर कामयाब रहा है. यही वजह है कि सैनिकों की 'शहादत' हो या उनका 'शौर्य', दोनों ही को बीजेपी अपनी राजनीतिक पूंजी बना चुकी है. यही वजह है कि पुलवामा में मारे गए जवानों की तस्वीर बैकग्राउंड में लगाकर पीएम मोदी चुरू में ऐलान कर सकते हैं कि 'देश सुरक्षित हाथों में है.' अब जबकि विंग कमांडर अभिनंदन की रिहाई की घोषणा हो गई है तो पीएम मोदी के सशक्त नेतृत्व की मिसाल के तौर पर प्रचारित किया जाएगा. बेरोज़गारी, विकास, एनपीए, राम मंदिर, रफ़ाल विवाद, लखनऊ में प्रियंका गांधी के रोडशो और सपा-बसपा गठबंधन की घोषणा के बाद से दबाव में दिख रही बीजेपी, पुलवामा हमले के बाद पूरे जोश के साथ सियासी मैदान में लौटी, जबकि विपक्ष सकते में आ गया. ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि मैच एक बार फिर बीजेपी की पसंदीदा पिच पर आ गया जहाँ उसका पिछले पाँच साल का निवेश अब काम आ रहा है. बीज...