Posts

Showing posts from February, 2019

पुलवामा CRPF हमलाः 'शबाना-जावेद ने पाकिस्तान का दौरा रद्द किया'

भारत प्रशासित कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ़ जवानों के क़ाफ़िले पर हमले के बाद आम लोगों से लेकर ख़ास लोगों तक की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. मारे गए जवानों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हुए लोग पाकिस्तान के ख़िलाफ़ भी ग़ुस्सा ज़ाहिर कर रहे हैं. इसी कड़ी में प्रसिद्ध अभिनेत्री शबाना आज़मी ने भी ट्वीट किया है और कहा है कि पाकिस्तान के साथ सभी सांस्कृतिक आदान-प्रदान को स्थगित करने की ज़रूरत है. उन्होंने लगातार कई ट्वीट किए. पहले ट्वीट में उन्होंने लिखा, "मैं पुलवामा में कायराना हमले के कारण बेहद ग़म और शोक से भरी हुई हूं. इतने वर्षों में पहली बार मेरा यह विश्वास कमज़ोर हुआ है कि दोनों ओर के लोगों के जुड़ने से सत्ता पर सही काम करने का दबाव पड़ता है. हमें सांस्कृतिक आदान-प्रदान को रोकने की आवश्यकता है." इसके बाद किए गए ट्वीट में लिखा है कि इस समय भारत और पाकिस्तान के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान बरक़रार रखने का कोई रास्ता नहीं है, वह भी उस समय जब हमारे जवान शहीद हो रहे हैं. हालांकि, अपने अगले ट्वीट में शबाना ने कहा कि इस बात को नहीं भूलना चाहिए कि पाकिस्तानी सत्ता और वहां...