5 साल, 50 उपलब्धियां: राष्ट्रपति के अभिभाषण के साथ चुनावी मोड में आई मोदी सरकार
लोकसभा चुनाव से ठीक पहले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अभिभाषण के साथ बजट सत्र की शुरुआत हुई. राष्ट्रपति ने अपने अभिभाषण में मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं. सर्जिकल स्ट्राइक से लेकर शौचालय निर्माण, उज्ज्वला योजना से लेकर जनधन योजना तक राष्ट्रपति ने अपने अभिभाषण में 5 साल की उपलब्धियों को गिनाया. राष्ट्रपति के अभिभाषण से मोदी सरकार के 5 साल की इन 50 उपलब्धियों को गिनाया गया. 1. स्वच्छ भारत अभियान के तहत 9 करोड़ से ज्यादा शौचालयों का निर्माण हुआ है. इस जन आंदोलन के कारण आज ग्रामीण स्वच्छता का दायरा बढ़कर 98 प्रतिशत हो गया है, जो कि वर्ष 2014 में 40 प्रतिशत से भी कम था. 2. मोदी सरकार ने उज्ज्वला योजना के तहत अब तक 6 करोड़ से ज्यादा गैस कनेक्शन दिए हैं. दशकों के प्रयास के बाद भी वर्ष 2014 तक हमारे देश में केवल 12 करोड़ गैस कनेक्शन थे. बीते केवल साढ़े चार वर्षों में सरकार ने कुल 13 करोड़ परिवारों को गैस कनेक्शन से जोड़ा है. 3. ‘प्रधानमंत्री जन आरोग्य अभियान’ के तहत देश के 50 करोड़ गरीबों के लिए गंभीर बीमारी ...